War 2 Box Office Collection Day 16 In Hindi : दूसरे हफ्ते में कलेक्शन की रफ्तार थमी

War 2 Box Office Collection Day 16 In Hindi : ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ ने रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी गिरावट के साथ सामने आई है। रिलीज से पहले जिस तरह के बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन किए जा रहे थे, फिल्म वैसा असर छोड़ने में नाकाम रही।

दूसरे हफ्ते का हाल

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त ‘वॉर 2’ में ऋतिक और एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आईं। हालांकि, कियारा का रोल दर्शकों पर खास छाप नहीं छोड़ पाया। फिल्म को शुरुआत में तो ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन दूसरे हफ्ते तक आते-आते कलेक्शन में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

दूसरे हफ्ते का बॉक्स ऑफिस आंकड़ा 50 करोड़ रुपये से भी नीचे रहा। जहां फिल्म ने पहले हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, वहीं दूसरे हफ्ते में यह केवल 26.88 करोड़ रुपये ही जोड़ पाई।

वॉर 2 का 15वां दिन कलेक्शन

फिल्म ने अपने 15वें दिन महज 1.38 करोड़ रुपये कमाए। इससे पहले 14वें दिन कलेक्शन 2.5 करोड़ रहा था। दो हफ्तों की कुल नेट कमाई की बात करें तो वॉर 2 ने भारत में अब तक लगभग 231.13 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

War 2 Day 16 Collection

आज यानी 16वें दिन फिल्म ने तीसरे हफ्ते की शुरुआत कर दी है। लेकिन रिलीज हुई जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने वॉर 2 की स्क्रीन संख्या और दर्शकों पर सीधा असर डाला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई 1 से 1.5 करोड़ रुपये तक रहने का अनुमान है। वहीं सुबह 12 बजे तक फिल्म ने सिर्फ 0.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

वॉर 2 डे वाइज कलेक्शन

  • वीक 1 – 204.25 करोड़ रुपये

  • डे 9 – 4 करोड़ रुपये

  • डे 10 – 6.85 करोड़ रुपये

  • डे 11 – 7.25 करोड़ रुपये

  • डे 12 – 2.15 करोड़ रुपये

  • डे 13 – 2.75 करोड़ रुपये

  • डे 14 – 2.5 करोड़ रुपये

  • डे 15 – 1.38 करोड़ रुपये

  • डे 16 – 0.04 करोड़ रुपये (सुबह 12 बजे तक)
    कुल कलेक्शन – 231.13 करोड़ रुपये

2019 की वॉर से तुलना

2019 में रिलीज हुई ‘वॉर’ का प्रदर्शन मौजूदा फिल्म से बेहतर रहा था। उस फिल्म ने पहले हफ्ते में 238 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 49.65 करोड़ कमाए थे। दो हफ्तों में ही वॉर 2019 ने 280 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था, जबकि ‘वॉर 2’ का कलेक्शन इससे काफी पीछे है।

Leave a Comment