Param Sundari Box Office Collection Day 3 : सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों वॉर 2 और कुली के सामने रिलीज होने के बावजूद अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि यह फिल्म एक्शन फिल्मों जैसी कमाई नहीं कर पा रही, लेकिन रोमांटिक ड्रामा और इसके बजट को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शुरुआत बेहतर कही जा सकती है। खासकर रविवार को छुट्टी का फायदा फिल्म को साफ तौर पर मिला है।
Param Sundari Box Office Collection – दूसरे दिन दिखा उछाल
पहले दिन परम सुंदरी ने 7.25 करोड़ की कमाई की थी, जो सिद्धार्थ की पिछली फिल्म योद्धा के ओपनिंग कलेक्शन से बेहतर रही। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने लगभग 9 करोड़ का बिज़नेस किया। इस तरह पहले दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 16.25 करोड़ तक पहुंच गया।
Param Sundari Box Office Collection Day 3
रविवार को दर्शकों की भीड़ थिएटर्स में और ज्यादा देखने को मिली। वॉर 2 देखने पहुंचे कई दर्शक फिल्म से निराश होकर परम सुंदरी की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में पहले रविवार को यह फिल्म 12 करोड़ के आसपास कमाई करती दिख रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक परम सुंदरी ने 0.01 करोड़ कमा लिए थे।
Param Sundari Day Wise Collection
-
डे 1 (शुक्रवार): 7.25 करोड़ रुपये
-
डे 2 (शनिवार): 9 करोड़ रुपये (अनुमान)
-
डे 3 (रविवार): 12 करोड़ (अनुमान)
-
कुल कलेक्शन: 28+ करोड़ (प्रारंभिक आंकड़े)
परम सुंदरी हिट या फ्लॉप?
फिल्म का बजट करीब 40–50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में हिट होने के लिए परम सुंदरी को कम से कम 60 करोड़ का कलेक्शन पार करना होगा। फिलहाल शुरुआती रिस्पॉन्स अच्छा है, लेकिन अब सोमवार से वर्किंग डेज़ पर फिल्म की परफॉर्मेंस पर ही इसका असली टेस्ट होगा। अगर यह रोजाना 4–5 करोड़ कमा पाती है तो हिट साबित हो सकती है।
Param Sundari Worldwide Collection
भारत के अलावा ओवरसीज़ मार्केट से भी परम सुंदरी को अच्छी शुरुआत मिली है। विदेशों में फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लगभग 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर लिया है।
Disclaimer: यहां दिए गए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Secnilk की रिपोर्ट पर आधारित हैं।