Coolie Box Office Collection Day 16 In Hindi : तीसरे हफ्ते की शुरुआत में ही फिल्म की रफ्तार हुई धीमी

Coolie Box Office Collection Day 16 In Hindi : रजनीकांत और नागार्जुन की मेगा फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में जबरदस्त कमाई की थी। हालांकि, अब इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। पहले जिस तेजी से फिल्म करोड़ों कमा रही थी, अब वहीं आंकड़े लाखों तक सिमट गए हैं। यहां तक कि तमिल बेल्ट में भी फिल्म का कलेक्शन अब सीमित हो गया है।

कुली की कमाई घटी, अब लाखों में सिमटी

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस तमिल फिल्म ‘कुली’ में कई बड़े कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म में आमिर खान का स्पेशल कैमियो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। शुरुआती हफ्ते में फिल्म ने ताबड़तोड़ बिजनेस कर छप्पर फाड़ कमाई की थी। लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म का ग्राफ तेजी से गिरता नजर आया।

15वें दिन की कमाई

कुली ने 15वें दिन महज 1.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसमें से तमिल भाषा में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 78 लाख रुपये रहा। जबकि इसके एक दिन पहले यानी 14वें दिन फिल्म ने 4.85 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसका मतलब है कि महज एक दिन में 66% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार 229 करोड़ रुपये की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 41.13 करोड़ रुपये रह गया। इस तरह 15 दिनों में कुली ने कुल मिलाकर लगभग 270.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

Coolie Box Office Collection Day 16

16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने बेहद कमजोर शुरुआत की। सुबह 12 बजे तक कुली का कलेक्शन सिर्फ 0.17 करोड़ रुपये रहा। अनुमान है कि फिल्म पूरे दिन में मुश्किल से 2 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाएगी। नई फिल्मों की रिलीज का सीधा असर कुली पर पड़ा है, जिसके कारण फिल्म के लिए अपने तीसरे वीकेंड में दर्शकों को आकर्षित करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Coolie Day Wise Collection

  • वीक 1 – 229.65 करोड़ रुपये

  • डे 9 – 5.85 करोड़ रुपये

  • डे 10 – 10.5 करोड़ रुपये

  • डे 11 – 11.35 करोड़ रुपये

  • डे 12 – 3.25 करोड़ रुपये

  • डे 13 – 3.65 करोड़ रुपये

  • डे 14 – 4.85 करोड़ रुपये

  • डे 15 – 1.68 करोड़ रुपये

  • डे 16 – 0.17 करोड़ रुपये (सुबह 12 बजे तक)
    कुल कलेक्शन – 270.78 करोड़ रुपये

लियो से पीछे रही रजनीकांत की कुली

विजय की ‘लियो’ के मुकाबले रजनीकांत की ‘कुली’ का प्रदर्शन कमजोर साबित हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार लियो ने पहले हफ्ते में 264.25 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी दो हफ्तों में फिल्म ने 317 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था, जो कुली से करीब 47 करोड़ रुपये ज्यादा है।

Leave a Comment