Coolie Box Office Collection Day 20: रजनीकांत की फिल्म का जलवा हुआ फीका, कमाई घटी लाखों में

Coolie Box Office Collection Day 20 : रजनीकांत और नागार्जुन की दमदार परफॉर्मेंस से सजी फिल्म कुली (Coolie) ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। पहले हफ्ते तक फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो की बराबरी करने लगी थी। लेकिन दूसरे हफ्ते से ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। तीसरे वीकेंड तक आते-आते कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

Coolie Box Office Collection Day 20

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुली ने 20वें दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपये के आसपास का बिजनेस किया है। वहीं, सेकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 0.33 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। इसका साफ मतलब है कि तीसरे हफ्ते के बाद से फिल्म का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कमजोर होता जा रहा है।

Coolie Day Wise Collection (Day 1 – Day 20)

  • वीक 1 – ₹229.65 करोड़

  • डे 9 – ₹5.85 करोड़

  • डे 10 – ₹10.5 करोड़

  • डे 11 – ₹11.35 करोड़

  • डे 12 – ₹3.25 करोड़

  • डे 13 – ₹3.65 करोड़

  • डे 14 – ₹4.85 करोड़

  • डे 15 – ₹2.4 करोड़

  • डे 16 – ₹1.7 करोड़

  • डे 17 – ₹2.8 करोड़

  • डे 18 – ₹3.1 करोड़

  • डे 19 – ₹1.1 करोड़

  • डे 20 – ₹0.33 करोड़ (दोपहर 1 बजे तक)

कुल 20 दिनों की कमाई (इंडिया नेट): ₹280.2 करोड़

कुली हिट हुई या फ्लॉप?

करीब ₹350–400 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत की कुली भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अपना बजट रिकवर नहीं कर पाई है। हालांकि, ओवरसीज में शानदार परफॉर्मेंस की वजह से फिल्म ने वर्ल्डवाइड कारोबार में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

Coolie Movie Worldwide Collection

  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन – ₹507.75 करोड़

इस तरह, भारत में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद, कुली वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

FAQs

Q1: Coolie ने 20वें दिन कितना कलेक्शन किया?

Ans: रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वें दिन फिल्म ने लगभग ₹1 करोड़ का बिजनेस किया है।

Q2: Coolie का 20 दिनों का इंडिया नेट कलेक्शन कितना है?

Ans: अब तक फिल्म ने भारत में कुल ₹280.2 करोड़ कमाए हैं।

Q3: Coolie वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है?

Ans: कुली ने वर्ल्डवाइड ₹507.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Q4: क्या कुली हिट रही या फ्लॉप?

Ans: भारत में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन वर्ल्डवाइड कारोबार 500 करोड़ पार करने के बाद यह फिल्म हिट मानी जा रही है।

Q5: Coolie फिल्म में लीड रोल किनके हैं?

Ans: फिल्म में रजनीकांत और नागार्जुन लीड रोल में नजर आए हैं।

Leave a Comment