Param Sundari Box Office Collection Day 1 In Hindi : जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ आज (29 अगस्त 2025) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने इसे “पैसा वसूल” बताया है। गानों ‘परदेसिया’ और ‘भीगी साड़ी’ में दोनों की शानदार केमेस्ट्री ने रिलीज से पहले ही फैंस का ध्यान खींच लिया था।
ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की ‘परम सुंदरी’ ने?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने रिलीज के पहले दिन शुरुआती आंकड़ों में लगभग 0.45 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। यह आंकड़े सुबह तक के हैं और दिन के अंत तक इसमें बदलाव हो सकता है। शाम तक फिल्म की फाइनल कलेक्शन रिपोर्ट सामने आएगी।
हालांकि, इस समय सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली भी लगी हुई हैं। भले ही उनकी कमाई अब धीमी हो गई है, लेकिन दर्शकों का ध्यान खींचने में दोनों फिल्में अभी भी बनी हुई हैं।
जान्हवी कपूर ने अपने किरदार पर क्या कहा?
जान्हवी कपूर का कहना है कि उनका किरदार सुंदरी उनके लिए काफी खास है। उन्होंने कहा,
“सुंदरी की शालीनता, उसकी आंतरिक शक्ति और अपनी जड़ों से जुड़ाव मुझे अपनी साउथ इंडियन विरासत की याद दिलाता है। खासकर जब हम केरल में शूटिंग कर रहे थे, वहां की खूबसूरती ने मुझे इस किरदार से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। मेरी इच्छा है कि दर्शक भी वही कनेक्शन महसूस कर पाएं।”
सिद्धार्थ मल्होत्रा का अनुभव
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के बारे में कहा,
“परम सुंदरी मेरे लिए खास अनुभव रहा। यह कहानी मुझे उन रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाती है जिन्हें देखकर मैं बड़ा हुआ हूं, लेकिन इसे नए अंदाज और रियलिस्टिक तरीके से पेश किया गया है। परम का किरदार एक दिल्ली बॉय की मासूमियत और चार्म को दिखाता है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को वही खुशी और गर्मजोशी महसूस होगी, जो हमें इस फिल्म को बनाने के दौरान हुई।